भदोही: एक क्विंटल गांजे के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही, अमृत विचार। जिले की पुलिस व स्वाॅट टीम ने अन्तरराज्यीय आठ गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए दो लग्जरी वाहनों में लदे एक कुंतल 30 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारतीय ने बताया कि भदोही जिले की ऊंज पुलिस व स्वाॅट टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान आठ गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर सभी भागने लगे थे। पीछा कर वाहनों की जांच-पड़ताल की गई और दो वाहनों से एक कुंतल 30 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा व वाहनों की कीमत 38 लाख रूपये बतायी गई है। यह गांजा तस्कर उड़ीसा के जंगलों से गांजा खरीदकर प्रयागराज, भदोही सहित अगल-बगल में जनपदों में महंगे दामों पर गांजा की तस्करी करते थे। गिरफ्तारों किये गए गांजा तस्करों पर लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक अलग-अलग जनपदों के थानों पर मुकदमा दर्ज है। 

गिरफ्तार गांजा तस्कर वाराणसी के कपसेठी निवासी पंकज सिंह, शुभम् सिंह, चंदौली के मुगलसराय निवासी अर्जुन यादव, वाराणसी के कपसेठी रसूलहा निवासी राम लखन गोंड़, वाराणसी के ही राजा तालाब दीपापुर निवासी विजय कुमार शुक्ला, भदोही के सुरियावां भटेवरा निवासी असलम, भदोही सुरियावां के बालीपुर निवासी राघवेन्द्र सिंह, बलिया के फेफना सिंहपुर निवासी कुंदन राय को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने 25 हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है। 

ये भी पढ़ें - Adipurush : लखनऊ में फिल्म की टीम के खिलाफ हिन्दू महासभा ने जताया कड़ा विरोध, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर - देखें Video

संबंधित समाचार