Adipurush : लखनऊ में फिल्म की टीम के खिलाफ हिन्दू महासभा ने जताया कड़ा विरोध, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर - देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर पुलिस से शिकायत हुई है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से फिल्म को बैन करने की मांग भी की गई है।

अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर फिल्म के डायरेक्टर स्टार कास्ट और राइटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा अखिल भारत हिंदू महासभा ने कल सोमवार को फिल्म के विरोध में पुतला दहन कर प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है।

7 (37)

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया है कि आदि पुरूष नाम की फ़िल्म में सनातन धर्म का, प्रभु श्री राम जी, माता सीता व हनुमान जी का अपमान किया गया है। फिल्म का चित्रण कलाकारों की वेशभूषा, शब्दों का चयन और असल रामायण का गलत प्रस्तुतीकरण से सनातनियो का अपमान किया जा रहा है। यह फिल्म ही सनातनियों का अपमान करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर देकर इस फिल्म के कलाकारों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : CM योगी ने नैमिषारण्य में वेद विज्ञान केंद्र की स्‍थापना का दिया निर्देश दिया

संबंधित समाचार