पश्चिम बंगाल: सड़क हादसे में दो की मौत, 22 घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज में सोमवार को एक लॉरी ने बस को टक्कर मार दी जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 22 लोग घायल हो गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय घटी जब बासुदेवपुर में बस में यात्री सवार हो रहे थे, तभी फरक्का की ओर जा रही लॉरी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने फोन पर एक न्यूज एजेंसी को बताया, दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गये। घायलों का जांगीपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, एक किग्रा हेरोइन जब्त
