बहराइच: घाघरा नदी में उतराता मिला युवक का शव, कई अंग भी हैं गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज पर सोमवार सुबह 10 बजे के आस पास एक अज्ञात युवक के शव को ग्रामीणों ने नदी में उतराता देखा तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के कई अंग गायब हैं।

सुजौली थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज में सोमवार को लोगों ने युवक का शव उतराता देखा।  इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी सुजौली ब्रह्मा गौड़, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्टेबल सोनू कनौजिया, अजय यादव, कमलेश साहू, नितीश सिंह, चौकीदार दिनेश समेत पुलिसकर्मी पहुंचे। 

प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि नदी में उतराते शव को स्थानीय मछुआरों के सहायता से नाव के माध्यम से चहलवा घाट पर बाहर निकलवाया गया है। शव को देखने में प्रतीत होता है कि 45 से 50 दिन पुराना शव है इसके साथ-साथ अज्ञात शव के सिर, हाथ ,पैर इत्यादि पहले ही सड़ चुके हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आरोप- 15 साल से नहीं हुआ प्रमोशन, मजबूरन करना पड़ रहा प्रदर्शन, देखें Video

संबंधित समाचार