stock market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी कोषों की ताजा लिवाली के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 190.11 अंक चढ़कर 63,574.69 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 55.45 अंक बढ़कर 18,881.45 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी उल्लेखनीय रूप से बढ़े। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 फीसदी गिरकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 794.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 63,384.58 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 137.90 अंक या 0.74 प्रतिशत चढ़कर 18,826 पर बंद हुआ। 

ये भी पढे़ं- विदेशी मुद्रा भंडार 1.32 अरब डॉलर घटकर 593.7 अरब डॉलर

संबंधित समाचार