Triple Murder: मैनपुरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में आज सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करहल के गांव नगला अतिराम का बताया जा रही है। जहां रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद में सोमवार को एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। 

वहीं घाटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। बता दें कि गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से एक अन्य महिला भी घायल
गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।  तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आदिपुरुष के समर्थन में उतरे संत राजूदास, विरोध करने वालों को सुनाई खरी-खोटी, देखें Video

संबंधित समाचार