Kanpur News : परमट घाट पर स्नान करने आए युवती समेत पांच लोग डूबे, गोताखोरों ने चार को बचाया, एक की तलाश जारी
कानपुर में पांच युवक गंगा में डूब गए।
कानपुर में भीषण गर्मी के दौरान गंगा में नहाने के लिए आए पांच युवक गंगा में डूब गए। युवकों को गंगा में डूबता देख गोताखोरों ने चार को बचा लिया। जबकि एक गहरे पानी में चले जाने केा कारण डूब गया।
कानपुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी के दौरान गंगा में नहाने के लिए आए युवती समेत पांच लोग डूब गए। गंगा में डूबता देख गोताखोरों ने चार को बचा लिया। जबकि एक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। पुलिस और गोताखोर लगातार पांचवे युवक की तलाश कर रहे है। पांचाें युवक बाबूपुरवा के रहने वाले बताए जा रहे है। सूचना पाकर परिजन भी घाट पर पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरी घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र के परमट घाट की बतायी जा रही है।
बाबूपुरवा के रहने वाले बताए थे पांचों लोग
बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के बेगमपुरवा के रहने वाले मोहम्मद दानिश पुत्र दस्तूर उम्र 19 वर्ष, शाहिद पुत्र बुतुल, मोहम्मद अकील पुत्र मोहम्मद यासीन, फलक पुत्री अतीक, समरीन पुत्री मोहम्मद शकील पांचों लोग परमट घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। इस दौरान तेज बहाव के चलते सभी डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर गोताखोरों ने चार को बचा लिया। जबकि दानिश गहरे पानी में जाने के चलते डूब गया। गोताखोरों की टीम युवक की तलाश कर रही है।
अधिक गर्मी के चलते नहाने आए थे
शहर में तेज धूप निकलने से लोग परेशान हो रहे है। पसीने से तरबतर होने के बाद वह अपने आप को ठंडा करने के लिए वाटर पार्क, गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। बाबुपुरवा के रहने वाले भी सभी बच्चे गंगा में नहाने गए थे। लेकिन अधिक गहराई में जाने के कारण वह डूब गए।
