अडाणी ट्रांसमिशन को 8,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अडाणी ट्रांसमिशन को पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये इक्विटी शेयर जारी कर 8,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने पात्र निवेशकों को इक्विटी शेयर और/या अन्य पात्र प्रतिभूतियां जारी करके पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये 8,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मांगी थी। शेयरधारकों से डाक मतपत्र के माध्यम से यह मंजूरी मांगी गई। अडाणी ट्रांसमिशन ने शेयर बाजार को बताया कि 98.64 प्रतिशत शेयरधारकों ने प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया। कंपनी को अपनी विस्तार योजनाओं के लिए पूंजी की जरूरत है।

ये भी पढे़ं- भाजपा को नहीं हराया तो खराब हो सकते हैं देश के हालात: सतपाल मलिक

संबंधित समाचार