अयोध्या : कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
अयोध्या,अमृत विचार। सोमवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को लड्डू खिलाये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत की पदयात्रा कर राहुल गांधी ने आमजन की समस्याओं को जाना समझा। महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा कर देश से अंग्रेजों को भगा आजादी दिलाई थी और राहुल केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार से निजात दिलाने में जुटे हैं।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि ईडी और सीबीआई के डर को दरकिनार कर राहुल गांधी ने सत्ताधारी दल के विरुद्ध आम आदमी की आवाज संसद से सड़क तक उठाने का कार्य किया। जबकि विपक्ष डर से शांत बैठा है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह के संचालन में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, नेशनल कोऑर्डिनेटर ओबीसी विभाग डॉ राजकुमार मौर्य , विजय पांडे, वृजेश रावत, रार्मेंद्र त्रिपाठी, राम सागर रावत, अब्दुल हकीम, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, मो. इरशाद, अशोक कुमार राय, डीएन वर्मा ,राम अवध जितेंद्र पांडे, बुद्धि प्रकाश वर्मा, मोहम्मद आरिफ, बृजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज : जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ाकर मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
