बहराइच : किराना की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/ बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर बस स्टैंड के निकट संचालित किराना की दुकान में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

पयागपुर कस्बे में बस स्टैंड के निकट मंडी के सामने श्याम सुंदर किराना की दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार को किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने व्यवसाई को आग लगने की जानकारी दी। पड़ोसियों की सूचना पर व्यवसाई बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

दुकानदार के मुताबिक अग्निकांड में पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसमें लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर नकदी और अन्य सामान जल गया है। आग लगने की सूचना व्यापारी ने बिजली विभाग के साथ पयागपुर पुलिस को भी दी है।


ये भी पढ़ें -संभल : मैंथा टंकी का लेंटर गिरा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

संबंधित समाचार