Uttarakhand Weather: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से लोगों को मिली राहत, आकाशीय बिजली चमकने के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। नैनीताल के हल्द्वानी में मंगलवार की सुबह हल्की बारिश हुई जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सोमवार देर रात बारिश के बाद सुबह पहाड़ से मैदान तक बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की धूप खिल गई। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बारिश की संभावना भी जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।
