हरदोई: कुछ ही दिनों में होनी है बेटी की शादी, समझौते के बाद भी नहीं दिया 5.70 लाख रुपए, भटक रही है बेबस मां, जानें मामला
हरदोई। सुलह के बाद भी कारोबार के लिए दिए गए रुपये वापस नहीं किए गए, जबकि शर्त के मुताबिक 30 हज़ार रुपये देते हुए बाकी 5.70 लाख रुपये बेटी की शादी से पहले ही वापस करना था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद शादी होनी है, फिर भी रुपये नहीं वापस किए। इस तरह रुपये हड़पने का मामला दर्ज किया गया है।
बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला व्हाइट गंज निवासी अमित कुमार बाजपेई की पत्नी जूही बाजपेई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने शहर के मंगली पुरवा निवासी धीरेन्द्र अवस्थी पुत्र रामकुमार अवस्थी और अनूप गुप्ता पुत्र राधाकृष्ण गुप्ता को कारोबार के लिए दो सालों में वापस करने की शर्त पर 15 मार्च 2021 को 6 लाख रुपये दिए थे।
लेकिन मियाद पूरी होने पर जब रुपये वापस नहीं किए तो जूही ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। जिस पर सुलह-समझौता हुआ कि इसी साल 20 अप्रैल को 50 हज़ार और बाकी 20 अक्टूबर तक वापस करना तय हुआ था। जबकि धीरेन्द्र व अमित ने 30 हज़ार रुपये वापस किए,बाकि अभी भी नहीं दिए।
जूही का कहना है कि उसकी बेटी की शादी है, जिसके लिए वह इधर-उधर भटक रही है। लेकिन फिर भी रुपये वापस नहीं किए गए। पुलिस ने दी गई तहरीर पर उन दोनों के खिलाफ धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: एक माह में चार बार जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, लोग परेशान
