Kanpur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, ससुरालीजन बोले- गला दबाकर हुई हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महिला का फंदे से शव लटका मिला।

कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला। ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला कर शव फंदे से लटका मिला। ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। 

लखीमपुर खीरी के रहने फारेस्ट सेक्शन अधिकारी ऋषि कुमार अपनी पत्नी प्रीती (35व) 7 वर्षीय बेटी के साथ बिठूर के सिंहपुर स्थित गुलमोहर ग्रीन्स अपार्टमेंट के टॉवर-3 फ्लैट 302 में रहते थे। देर रात करीब एक बजे प्रीती का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। आनन फानन में ऋषि ने फांसी के फंदे से शव कों उतार कर हैलट अस्पताल ले गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Gulmohar Greens

सुबह लगभग 4 बजे मृतका के पिता रूप सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि दामाद ऋषि ने गला दबाकर कर प्रीती की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल शुरू की और मृतका के पति ऋषि को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जाँच पड़ताल करने के बाद शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

संबंधित समाचार