संभल: सड़क हादसे में बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहजोई/संभल, अमृत विचार। रिश्तेदारी में जा रहे चाचा-भतीजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। भतीजे की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

बदायूं जनपद के थाना बिल्सी के गांव कुदरनी निवासी प्रेमपाल अपने चाचा अतर सिंह के साथ गांव बंदरई स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। धनारी थाना क्षेत्र के सेमला तिराहे के निकट उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

 इसमें बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें चंदौसी के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान प्रेमपाल ने दम तोड़ दिया। अतर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- संभल: फसल बंटवारे के विवाद के बाद फंदे पर लटके मिले साझीदार दो किसानों के शव, सनसनी

संबंधित समाचार