बहराइच : दो पक्षों में मारपीट में जमकर चले धारदार हथियार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला मंसूरगंज मोहल्ले में मंगलवार को रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में लाठी डंडे के साथ धारदार हथियार चले। जिसमें महिलाओं समेत आठ घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रंजिश में मारपीट की बात कह रही है।

दरगाह थाना अंतर्गत मंसूरगंज मोहल्ले में मंगलवार शाम को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे के साथ लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। मारपीट में एक पक्ष से गुड्डू उर्फ मोहर्रम अली, पत्नी नूर जहां, पुत्र फैसल समेत चार लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से आरिफ, मेराज, बहादुर, मुन्नी पत्नी अख्तर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। उधर आरिफ पक्ष के लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खत्म करवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की वारदात हुई है। एक पक्ष से तहरीर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : खाद छोड़कर फरार हुए तस्कर, अज्ञात पर केस दर्ज

संबंधित समाचार