शाहजहांपुर: पांच निरीक्षक, दो दर्जन मुख्य आरक्षी समेत आरक्षियों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त, दुरस्त बनाने के लिए पांच प्रभारी निरीक्षकों और दो दर्जन मुख्य आरक्षियों और सिपाहियों के तबादले किए है। एसपी ने निर्देश दिए है कि थाना से तत्काल अपनी रवानगी कराए।

एसपी ने निरीक्षक रविन्द्र सिंह का थाना रोजा से थाना सदर बाजार, अमित पांडे का मीडिया सेल से थाना रोजा, राजेंद्र बहादुर सिंह का सेहरामऊ दक्षिणी से पुलिस लाइन गैर जनपद, रीतेंद्र प्रताप सिंह का थाना सदर बाजार से एसओजी प्रभारी, रोहित सिंह का एसओजी प्रभारी से सेहरामऊ दक्षिणी तबादला किया गया है।

इसके अलावा मुख्य आरक्षी पूनम सिंह मिर्जापुर से महिला सहायता प्रकोष्ठ, अतुल कुमार का पुलिस लाइन से पुवायां, वर्षा देवी का परौर से वन स्टाप सेंटर, रीना का कलान से महिला सम्मन सेल, सिपाही निर्दोष कुमार सेहरामऊ दक्षिणी से पुवायां, सोनू यादव का आरसी मिशन से सदर बाजार, रोहित कुमार का सदर बाजार से कोतवाली, राजू सैनी का कोतवाली से सदर बाजार, गौरव का मिर्जापुर से जलालाबाद, रजत सिरोही का रोजा से अभियोजन कार्यालय, हिमांशु यादव का तिलहर से कोतवाली आदि का तबादला किया गया है।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: पीडब्ल्यूडी मंत्री ने देखा सड़क निर्माण, काम तेज करने के दिए निर्देश

 

 

संबंधित समाचार