हरदोई : अंतर्ध्वनि की प्रतियोगिताओं में दिखेगा प्रतिभागियों का हुनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में हो रहीं ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में ऑडिशन के बाद लगभग 300 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगिताओं के साथ साथ प्रतिभागियों को कार्यशाला सा अनुभव देना है। 

प्रतियोगिताओं के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि 15 जुलाई तक सभी ऑनलाइन प्रतियोगिताऐं आयोजित होंगी और इनके माध्यम से घर बैठे ही प्रतिभाओं को कार्यशाला सा अनुभव दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता के 60 प्रतिभागियों को अपनी पसंद के गाने पर नृत्य करके विडियो व्हाट्सएप्प करना है। निर्णायक के तौर पर मुम्बई से कोरियोग्राफर काजल दमानिया व मेराज कुरैशी इसका निर्णय देंगे। 

गायन प्रतियोगिता में करीब 70 प्रतिभागियों को मुखड़ा व एक अंतरा गाते हुए अपना विडियो भेजने को कहा गया। इसका निर्णय मुम्बई से सिंगर व कम्पोज़र नवनीत बैरागी व दूरदर्शन गायिका आस्था त्रिवेदी करेंगी। मॉडलिंग प्रतियोगिता मिस, मिस्टर व मिसेज फोटोजेनिक में लगभग 70 प्रतिभागी हैं। इसमें प्रतिभागियों को 2 अलग अलग पोज़ की फ़ोटो भेजनी हैं। फ़ोटो के आधार पर अगले राउंड में पहुंचने वाले प्रतिभागियों का निर्णय मिसेज यूनिवर्स 2019 शिल्पी अवस्थी व मिसेज इंडिया अर्थ 2018 डॉक्टर पूजा त्रिपाठी करेंगी। 

एक्टिंग प्रतियोगिता में करीब 30 प्रतिभागी हैं। उन्हें अपनी ही स्क्रिप्ट पर एक्टिंग कर विडियो बनाकर व्हाट्सएप्प करना है। निर्णय मुम्बई से एक्टर सत्यम यादव व फ़िल्मकार आवेग त्यागी करेंगे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में करीब 40 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें बच्चों को अलग अलग पोज़ में 2 फ़ोटो भेजनी हैं। इसका निर्णय दूरदर्शन कलाकार दानिश मसूद व  मुम्बई से फैशन डिज़ाइनर कंचन गुप्ता करेंगी। वर्तमान रुझान देखते हुए पहली बार आयोजित हो रही रील प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों को 45 से 60 सेकंड की रील भेजने को कहा गया। इसका निर्णय वरिष्ठ संपादक सुरेंद्र सिंह बिष्ट व जाने माने विडियो एडिटर व मेंटॉर अन्नू बारी करेंगे।

कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के तौर पर अर्पणम सेवा संस्थान, आराध्या पब्लिक वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट, लक्ष्य एंटरटेनमेंट, कृष्णा डांस एकेडमी, दुर्गा मूवीज़ व हेल्थ पॉइंट हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर अविनाश मिश्रा, लीला पाठक, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, रज्जन सिंह, नीलम राज, पारुल तिवारी, इला द्विवेदी, आयुषी अस्थाना, साक्षी वर्मा, शिवांगी सिंह, आलोकिता श्रीवास्तव, खुशबू टंडन, कालिन्द्री वैश्य, स्मिता अस्थाना, विनि शर्मा, अभिषेक द्विवेदी, शशांक मिश्रा, पलक शर्मा, स्मृति पांडेय, शिवानी मिश्रा, नवल किशोर व अभय शाह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - हरदोई : हाई-वे पर पड़ा मिला फर्रुखाबाद के युवक का शव

संबंधित समाचार