International Yoga Day 2023: शहर से लेकर गांव तक योग के लिए उमड़ा जन समूह, रायबेरली में मंत्री दिनेश सिंह ने किया योगाभ्यास
रायबरेली, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से लेकर गांव तक योग के लिए भारी समूह उमड़ा है। बुधवार की सुबह हर तरफ लोग योग करते नजर आए ।सार्वजनिक स्थलों पर कुछ लोग पहुंचे थे, तो कुछ लोगों ने अपने घरों में ही योग करके स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया है।
शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार की सुबह पूरा शहर उमड़ा था। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिला अधिकारी माला श्रीवास्तव सहित सभी आला अफसर और आम जन मानस योग के लिए पहुंचा था। यहां पर समूह में हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया है। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों ने योगाभ्यास किया है।
ऊंचाहार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, पुरातन छात्रों, प्रबंध समिति के अधिकारियों, सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों ने समवेत होकर योग, व्यायाम एवं प्राणायाम किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने संबोधन में कहा कि आज के समय में योग के महत्व से कोई अपरिचित नहीं है।
प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने कहा कि योग एवं प्राणायाम से आधिऔर व्याधि दोनों प्रकार के रोगों का शमन होता है। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष आर पी बाथम तथा वरिष्ठ सदस्य गया प्रसाद गुप्ता ने भी योग किया। शारीरिक के आचार्य जय सिंह एवं पूजा सिंह ने समस्त कार्यक्रम का संचालन किया।
लालगंज में कई स्थानों पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
लालगंज क्षेत्र में बैसवारा इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज, बराती लाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर सहित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय मे नवां अंतर्राष्ट्रीययोगा दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया ।बैसवारा इंटर कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ,उप प्रबंधक बी पी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। भारी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।

प्रशिक्षिका के रूप में रत्ना मिश्रा और दिव्या ने लोगों को योग ,सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम ,प्राणायाम आदि आसनो के द्वारा योग कराया। इस मौके पर एसडीएम ने करे योग रहे निरोग का संकल्प दिलाते हुए कहा कि योग से शरीर भी स्वस्थ रहता है और मन भी स्वस्थ रहता है ।प्रधानाचार्य ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है। स्वस्थ रहने के लिए हर आंगन योग की परंपरा डालनी होगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत ही नहीं पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का आधार मानता है।
उसी के परिप्रेक्ष्य में भारत पूरे विश्व को योग सिखाने के संदर्भ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने कहा कि योग सिर्फ कसरत नहीं है बल्कि यह एक ऊर्जा के रूप में काम करता है। योग करके कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर चेयरमैन सरिता गुप्ता, कांग्रेस नेता दीपेंद्र गुप्ता, भवानी श्रीवास्तव, वीरेंद्र शुक्ला, बृजेश शर्मा, डॉक्टर राजेश गौतम, सदानंद श्रीवास्तव, विनोद सिंह, जीत बहादुर सिंह, सुनील वर्मा, सरिता देवी, रीता देवी आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
वही चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पतंजलि पीठ के तहसील अध्यक्ष और योग प्रशिक्षक रमाशंकर बाजपेई, स्कूल प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। लोगों ने योगासन करके स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। इसके साथ ही रघुवीर इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज लालगंज में भी डॉ मोनिका मिश्रा की देखरेख में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर डॉ धर्मेंद्र सिंह प्रशांत ,किशन आदि लोगों ने योगाभ्यास किया।
यह भी पढ़ें:-nternational Yoga Day 2023: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर और राज्यपाल ने राजभवन में किया योग
