UP Weather News: हुई बारिश, यूपी में मौसम खुशगवार, प्रदेशभर में 3-4 डिग्री लुढ़का पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का अब पूरे यूपी पर व्यापक असर दिखने लगा है। मंगलवार और बुधवार तड़के को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के भी अधिकांश शहरों में चक्रवाती तूफान के कारण बारिश हुई। जिसके कारण मौसम पूरी तरह से खुशगवार हो गया है और प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है।

प्रदेश में मंगलवार को कुल 3.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। पश्चिमी यूपी में औसत 2.7 मिमी की तुलना में 6.4 मिमी बारिश हुई। हालांकि पूर्वी यूपी में औसत 3.4 मिमी की तुलना में 1 मिमी बारिश ही दर्ज हुई। सबसे अधिक बस्ती जिले में कुल 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके बाद हरदोई में 23 मिमी, झांसी में 20.2 मिमी, लखीमपुर-खीरी में 10.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इटावा में 27 डिग्री पहुंचा तापमान
बारिश के कारण मंगलवार को पूर्वी यूपी के अधिकांश शहरों में तापमान में 2-3 डिग्री की औसत गिरावट हुई। इस दौरान 27 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इटावा सबसे ठंडा शहर रहा। इसके बाद अलीगढ़ में 28.6 डिग्री व आगरा में 29.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं 43.3 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद वाराणसी में 42.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

उत्तर-पश्चिमी यूपी में बना निम्नदाब, पांच दिनों तक होगी बारिश, 4 डिग्री तक और गिरेगा पारा
आंचलिक विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक मो. दानिश ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के प्रभाव में दक्षिण-पश्चिमी यूपी मे निम्नदाब क्षेत्र बन गया है। जिसके कारण आगामी 5 दिनों तक पूर्वी व पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं तापमान में और 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मोबाइल व्यापारी के कर्मचारी से असलहे के दम पर बदमाशों ने लूटे 15 लाख

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव