सोनभद्र भीषण सड़क हादसा: 50 फुट नीचे जा गिरी अनियंत्रित बस, 21 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। जिले के चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी के मोड़ पर वाराणसी से शक्तिनगर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी तथा पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 21 यात्री घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि सभी यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात विंध्य नगर डिपो की एक बस वाराणसी से शक्तिनगर की तरफ जा रही थी। रात लगभग एक बजे अचानक बस अनियंत्रित होकर चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में दूसरे मोड़ से 50 फुट नीचे जा गिरी और पलट गयी। बस के पीछे आ रहे वाहन के लोगों ने बस गिरने की सूचना पुलिस को दी। 

गुर्मा पुलिस चौकी प्रभारी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया तथा एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के वक्त बस में लगभग 35 यात्री सवार थे जिसमें से 21 यात्रियों को चोटें आईं हैं । घटना की सूचना मिलते ही देर रात जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

अपर जिलाधिकारी ने जिला आपदा विशेषज्ञ को घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है । पुलिस ने बताया कि 21 यात्री हादसे में घायल हुए हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य भी अन्य बसों के माध्यम से किया गया। 

यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2023: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर और राज्यपाल ने राजभवन में किया योग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात