आगरा: शादी में खर्च हुए एक करोड़ अधिक रुपए, फिर भी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे ससुरालीजन, महिला ने लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दहेज उत्पीड़न एक   बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ थाना सिकंदरा में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया  है कि उसकी शादी में 1.21 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसके बाद भी ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर के मुताबिक उसकी शादी आवास विकास निवासी युवक से 20 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता ने 1.21 करोड़ रुपए खर्च किए। शादी के बाद पति ऑडी कार और बिजनेस के लिए 50 लाख रुपए की मांग करने लगो। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। ससुरालीजन बात-बात पर तान देने लगे कि शादी में बेटे के हाथ में एक करोड़ रुपए कैश नहीं दिया।

पीड़िता ने अपने ससुर पर बुरी नजर रखने और जबरन शराब पिलाने व अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। पति द्वारा मारपीट की जाती। पति द्वारा जबरन कोरे कागजों पर साइन कराने का प्रयास किया गया। एक दिन सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। मेरी गर्दन दबाई, जिससे मैं बेहोश हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2023: हथिनी जयमाला और चंपाकली ने भी वन कर्मियों के साथ किया योगासन, देखें Video

संबंधित समाचार