रायबरेली: बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े दो लोगों से की लूट
यात्री के रूप में बोले रे को बैठाने के बाद घटना को दिया अंजाम
ऊंचाहार, रायबरेली, अमृत विचार। बोलेरो जीप में दो लोगों को यात्री के रूप में बैठाने के बाद बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उनसे रुपए लूट लिए हैं। लूटने के बाद दोनों लोगों को बदमाशों ने सड़क के किनारे उतार दिया और भाग गए हैं। एक पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह वारदात बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ऊंचाहार नगर के ओवर ब्रिज पर हुई है।
गदागंज क्षेत्र के कजियाना गांव निवासी बुजुर्ग हाजी मोहम्मद इदरीस मगंलवार ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव में अपने रिश्तेदारी गए थे। बुधवार की सुबह वह वापस अपने घर जा रहे थे। ऊँचाहार बस स्टॉप पर वह साधन का इंतज़ार कर रहे थे। इतने में अज्ञात बोलेरो सवार दो बदमाश आए और उनसे मतीनगंज जाने की बात पर पीड़ित बुजुर्ग तथा एक अन्य को भी बोलेरो वाहन में बतौर सवारी बैठा लिया।
पीड़ित ने बताया कि बोलेरो वाहन जैसे ही नगर के मुख्य चौराहा स्थित ओवरब्रिज पहुंचीं ,उनमें से एक शख्स ने बुजुर्ग को पीछे से आगे बैठने को कहा और बुजुर्ग जैसे ही आगे बैठे इतने में बदमाशों ने तमंचा निकालकर तान दिया और बुजुर्ग से साढ़े तीन हजार रूपये लूट लिया।
इसके साथ ही साथ में बैठे यात्री से भी मारपीट कर ढाई रूपये लूट लिया। उसके बाद दोनो लोगों को सड़क के किनारे उतारकर बदमाश तेजी के साथ फरार हो गए घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मिठाई लाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करवाकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2023: हथिनी जयमाला और चंपाकली ने भी वन कर्मियों के साथ किया योगासन, देखें Video
