रायबरेली: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पांच घायल, नौ के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर, रायबरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के बौड़रिया मजरे उमरी में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव निवासी नौ लोगों को नामजद किया है।

बुधवार को गांव निवासी दीपक कुमार ने जगतपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही राजकुमार से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर विपक्षी एकजुट होकर लाठी डंडा लेकर संध्या को पीटने लगे।

शोर-शराबा होने पर बचाने दौड़े संध्या की मां  कृष्णावती ,पिता शिव शंकर व गुड़िया देवी को भी लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा किसी तरीके मामले को शांत कराया गया। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव निवासी  नौलोगों को नामजद किया है। जगतपुर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिली है। मामले की जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2023: हथिनी जयमाला और चंपाकली ने भी वन कर्मियों के साथ किया योगासन, देखें Video

संबंधित समाचार