14 सितंबर से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आहूत किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मानसून सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को 14 सितंबर से आहूत किया है। विज्ञप्ति के अनुसार संसद का यह सत्र 1 अक्टूबर तक चलेगा। मानसून …

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आहूत किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मानसून सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को 14 सितंबर से आहूत किया है। विज्ञप्ति के अनुसार संसद का यह सत्र 1 अक्टूबर तक चलेगा।

मानसून सत्र सामान्यत: जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होता है जो तीन हफ्ते तक चलता है लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस महाहारी के देखते हुए इसकी अवधि कम कर दी गई है। 18 दिवसीय मानसून सत्र के दौरान कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित सभी ऐहतियाती उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान सांसदों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसका पालन कराने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।

लोकसभा और राज्य सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी संक्रमण से बचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। संसद परिसर में भीड़ न होने देने के लिए आगंतुकों और मीडिया कर्मियों को केन्द्रीय हॉल और अन्य जगहों पर जाने से मनाही होगी। संवाददाता अपने कार्यों के लिए सिर्फ प्रेस गैलरी तक ही आ- जा सकेंगे।

संबंधित समाचार