महोबा : साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकराई बस, 20 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा, अमृत विचार। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम चांदों के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास  में पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार करीब 20 यात्री गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पतमाल पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
 
बुधवार को दोपहर में करीब 1 बजे रोडवेज बस महोबा से राठ जा रही थी। बस जैसे ही जिला मुख्यालय से 4 किमी आगे ग्राम चांदो के पास पहुंची तभी अचानक एक साइकिल सवार बस के आगे आ गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक सन्तुलन खो बैठा और बस सडक किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों व राहगीरो ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
 
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल यात्रियों में पनवाड़ी निवासी 32 वर्षीय सौरभ पुत्र जयप्रकाश, मप्र के बछौन निवासी 40 वर्षीय पप्पू पुत्र सिया उसकी पत्नी 30 वर्षीय चंदा, 12 वर्षीय पुत्र अनमोल , सूपा निवासी 26 वर्षीय नृपत पुत्र गनपत, लवकुशनगर मप्र निवासी 50 वर्षीय अच्छेलाल, लिधौरा निवासी 60 वर्षीय बनवारी, सिजहरी निवासी 27 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र शिवराम, उसकी 24 वर्षीय पत्नी चंद्रा, राजनगर मप्र निवासी अली अहमद की 36 वर्षीय पत्नी शफीना, 13 वर्षीय साइस्ता परवीन, 7 वर्षीय पुत्र रूबैल सहित भरवारा गांव निवासी 20 वर्षीय गर्भवती खुशबू और अजय आदि घायल हो गए।
 

संबंधित समाचार