अच्छे पाचन तंत्र के लिए योगाभ्यास जरूरी : डॉ.आकाश माथुर
लखनऊ, अमृत विचार। भारत की पहचान पूरी दुनिया में अब योग गुरु के रूप में हो रही है। भारत की योग संस्कृति का लाभ अब विदेशियों को मिल रहा है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है, इस पर लोगों को जागरुक करने का प्रयास अभी भी जारी है।
इसी के तहत आज यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट डॉ. आकाश माथुर ने वीडियो और लिखित संदेश जारी कर लोगों को अच्छे पाचन तंत्र के लिए योगाभ्यास की जरूरत पर प्रकाश डाला है।
अच्छे पाचन तंत्र के लिए योगाभ्यास जरूरी : डॉ. आकाश माथुर#InternationalYogaDay pic.twitter.com/8uMNjw5GK8
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 21, 2023
मैं डॉक्टर आकाश गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट योग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मित्रों अक्सर कहा जाता है कि अभी पाचन तंत्र ठीक, तो सब ठीक !
वर्तमान समय में पाचन से जुड़ी समस्याएँ बढ़ गई हैं जिसके कारण है-
-अनियमित दिनचर्या और असंतुलित जीवनशैली,
-शारीरिक निष्क्रियता और सिर्फ टेबल वर्क
-असंतुलित आहार
-तनाव व अनिंद्रा
अनेक वैज्ञानिक शोधों से यह से यह सिद्ध हुआ है कि पाचन तंत्र एवं अन्य शारीरिक समस्याओं के समाधान में योग से अत्यंत राहत मिलती है।
शरीर की तंदुरुस्ती आपके पाचन तंत्र पर निर्भर करती है। पाचन तंत्र की मदद से भोजन आपके शरीर की विभिन्न ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओ को पूरा करता है। आइए आपको बताते हैं कि पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कौन कौन से योग करने चाहिए।
आपको जो भी व्यक्ति सेहतमंद दिखता है, समझ जाएं कि उसका पाचन तंत्र दुरुस्त है। बिना अच्छे पाचन तंत्र के किसी व्यक्ति का स्वस्थ रहना मुश्किल है। आज की इस तेज रफ्तार जिंदगी में पाचन संबंधी विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त लोगों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
पाचन क्रिया में सहायता पहुंचाने वाले अनेक योगासन हैं लेकिन इनमें से कुछ प्रमुख हैं:
1. वज्रासन
2. नौकासन
3. धनुरासन
4. कपालभाति
5. पवन मुक्तासन
यद्यपि योगाभ्यास शरीर और मस्तिष्क के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं, फिर भी किसी विकार के लक्षण की स्थिति में डॉक्टर से सम्पर्क किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : केजीएमयू में निकली भर्ती, ऑनलाइन मांगे गये आवेदन
