रायबरेली रेलवे स्टेशन के डिप्टी अधीक्षक पर गिरी गाज, लापरवाही के आरोप में हुए बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रेलवे के सहायक स्टेशन अधीक्षक महबूब अली को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभिन्न शिकायतों को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी। उसके बाद अब उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर काफी समय से तैनात मजबूब अली के विरुद्ध कई शिकायते हुई थी।

 जिसमें ड्यूटी के दौरान लापरवाही, साथी कर्मचारियों और यात्रियों के साथ गलत आचरण का आरोप था। जिसमें रेलवे के उच्च अधिकारियों ने जांच कराई थी। जांच विभिन्न स्तर पर हुई थी। जांच के दौरान अधिकाश शिकायतें सही पाई गई। उसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। 

नोटिस में उनके द्वारा दिए जवाब से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। तत्पश्चात लखनऊ मंडल के सीनियर मंडल परिचालन प्रबंधक कृष्ण कांत ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है । इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: टहलने निकले व्यापारी को डीसीएम ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

संबंधित समाचार