रायबरेली: होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने तीन युवतियों समेत छह को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरचंदपुर/रायबरेली,अमृत विचार। शहर से जुड़े डिडौली में स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो होटल से तीन लड़कियों और दो युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही बुधवार की रात की है। 

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली में कई बड़े होटल स्थापित है। इसमें वृंदावन होटल में काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो सीओ महाराजगंज अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में बुधवार की रात पुलिस ने होटल में छापा मारा। छापा के दौरान होटल से दो युवकों और तीन युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। 

पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों में एक मिल एरिया और दूसरा लालगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि तीन लड़कियों में  एक हरदोई एक रायबरेली और एक लखनऊ की रहने वाली है। पुलिस पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश और नीतीश को जयंत चौधरी ने दिया बड़ा झटका!, विपक्षी दलों की बैठक से किया किनारा, जानें वजह

संबंधित समाचार