हरिद्वारः पुलिस ने इरफान को किया गिरफ्तार तो मिल गया इनामी हलवा... जानें पूरा मामला
हरिद्वार, अमृत विचार। भगवानपुर थाना पुलिस ने बलवे के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी शाबान उर्फ हलवा निवासी सिकरोडा, भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा करीब 60 लाख रुपये कीमत के ट्रक के चोरी मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी इरफान निवासी हरियाणा को बुग्गावाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2022 को थाना बुग्गावाला पर ट्रक चोरी संबंधी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने 15 दिसंबर 2022 को इमरान निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया था। जबकि, इरफान तभी से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त पर एसएसपी हरिद्वार ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही भी की जा चुकी थी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा प्री-मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
