रायबरेली: हाईवे पर बनेगा बस स्टैंड, जाम से मिलेगी निजात, अदिति सिंह ने दिया विधायक निधि के कार्यों का ब्योरा
रायबरेली। सदर विधायक ने भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर अपने विधायक कार्यकाल के कार्यों का भी ब्योरा प्रस्तुत किया। विधायक ने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए बताया कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हाईवे पर रायबरेली बस स्टैंड बनेगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बताया कि जो भी विकास कार्य अधूरे हैं उन्हें जल्द पूरा जाएगा।
सदर विधायक अदिति सिंह ने सारस मोटल में वार्ता करते हुए बताया कि उनकी विधायक निधि से 2017-2021 तक 883.38 लाख रुपये खर्च किए गए जिनसे विकास कार्य हुए हैं वहीं 2022 से 2023 तक 416.996 लाख रुपये से कार्य हो रहे हैं। जो कार्य अधूरे पड़े हैं उनके लिए निर्देश दिए गए हैं।
विधायक निधि का ब्योरा
विभाग कार्य वर्ष 2017-21 वर्ष 2022-2023
आरईएस सड़क, नाली का निर्माण 203.30 लाख 288.036 लाख
जल निगम आरओ प्लांट व टंकी 70.17 लाख 0
लघु उद्योग ऑक्सीजन प्लांट व सोलर लाइट 50.55 लाख 120 लाख
एलिम्को मोटराइज्ड ट्राइसाइिकल 4.42 लाख 0
अस्पताल गंभीर इलाज 43.43 लाख 0
ग्राम पंचायत भवन निर्माण 44.48 लाख 0
नपा रायबरेली शौचालय व अन्य कार्य 4.70 लाख 6 लाख
यूपी स्टेट एग्रो पेयजल के लिए हैंडपंप 358.88 लाख 1.24 लाख
यूपी नेडा सोलर लाइ स्थापना 26.87 लाख 0
बिजली विभाग बिजली लाइनों का निर्माण 61.58 लाख 1.22 लाख
स्वास्थ्य विभाग कोरोना बचाव हेतु 15 लाख 0
सदर विधायक ने बताया कि वर्ष 2017 से 2021 तक के कार्यकाल में 883.38 लाख रुपये का कार्य कराए गए वहीं 2022-2023 में 416.996 लाख रुपये के कार्य हुए हैं।
यह भी पढ़ें:-भाजपा सरकार में बदला रायबरेली का अक्स, विधायक अदिति सिंह ने दिया मोदी सरकार के 9 साल का लेखाजोखा
