बाजपुर: कोबरा के डसने से किशोर की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। किंग कोबरा सांप के डंसने से किशोर की मौत गई। जानकारी के अनुसार थाना केलाखेड़ा के करीव का निवासी यूसुफ का पुत्र मौहम्मद शान अपने मसीत बाले घर में था कि इसी बीच उसे घर में चूहा दिखाई दिया।

वह चूहे को मारने के लिए संदूक के पास गया। जैसे ही संदूक के पास पंहुचा, इसी बीच शानू ने चूहे पर पैर रखना चाहा तो चूहे का शिकार करने के लिए छुपे कोबरा ने चूहे को दबोचने के लिए अपना फन फैलाया जो शानू के पैर पर पड़ गया।

कुछ समय बाद ही जहर इतनी तेजी से उसके शरीर में फैल गया है कि उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर आए वन्यजीव प्रेमी मुख्यार अली ने कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार