रुद्रपुरः प्रलोभन देकर बेटी को खरीदने का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ग्राम महतोष निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर प्रलोभन देकर बेटी को खरीदने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एक व्यक्ति ने पहले उसकी पत्नी को पैसों का लालच दिया, जब इंकार कर दिया तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम महतोष गदरपुर निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप था कि कुछ दिन पहले उसके घर पर एक व्यक्ति आया और पत्नी को बहलाने व फुसलाने लगा कि वह अपनी बेटी को एक करोड़ में रुपये बेच दे और इन पैसों से अपनी गरीबी दूर कर ले। 

जब पत्नी बहकावे में नहीं आई तो वह धमकी देकर चला गया। 20 जून को जब वह कार्रवाई के लिए जा रहा था तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ घेर लिया और परिवार के साथ हाथापाई कर चोटिल कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर एसएसपी ने गदरपुर पुलिस को मामले की तफ्तीश कर आरोपों की पुष्टि करने और कठोर कार्रवाई का आदेश दिया।

संबंधित समाचार