बदायूं: साम्यवाद न वामपंथ, अब रामराज्य से चलेगा देश - भूपेंद्र चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे बदायूं पहुंचे। यहां बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बारह पत्थर पर भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। वह सीधे भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के कैंप कार्यालय गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक स्व. अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया के आवास शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

फिर वह यहां कृष्ष्णा लॉन आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। प्रबुद्ध सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन, चिकित्सक, शिक्षक, इंजीनियर, वकील, खिलाड़ी आदि शामिल रहे। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बदायूं से मेरा पुराना नाता है।

जब मैंने संभल लोकसभा से चुनाव लड़ा तो मुझे बिसौली के लोगों ने बहुत प्यार और सम्मान दिया। भाजपा के एजेंडा में राष्ट्रवाद, धारा 370, राम मंदिर निर्माण था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेखनीय सभी वादों को मोदी सरकार ने पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि देश साम्यवाद ना वामपंथ से चलेगा, अब देश रामराज्य से चलेगा।

भारत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेतृत्व में सड़क निर्माण की गति बहुत तेजी से बड़ी है। 2014 से अब तक हाईवे का निर्माण तेजी से हो रहा है। पहले की सरकारों में योजनाओं का लाभ जातिवाद, भेदभाव और सांप्रदायवाद के आधार पर दिया जाता था। मगर अब डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं।

2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दंगा और गुंडई चरम सीमा पर थे। योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में दंगा ना कोई गुण्डा, सब चंगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर जाते हैं तो वहां उनको जो सम्मान मिलता है वह 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने समूचे प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा देश में लंबे समय तक परिवारवाद, जातिवाद, भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति हुई है, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में सिर्फ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्य हुए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा देश में 2014 से पहले निराशा का माहौल था। तत्कालीन सरकार के 12 हजार करोड़ के घोटाले उजागर हुए थे। सरकारी धन लूटा जा रहा था। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त 9 साल पूर्ण हुए हैं।  

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का प्यार और स्नेह सदैव बदायूं के कार्यकर्ताओं को मिला है। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में बदायूं लोकसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुटता और परिश्रम से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि मोदी सरकार दलित, शोषित, वंचित, किसानों और नौजवानों को समर्पित है।

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा मोदी सरकार ने पीएम आवास, शौचालय, जनधन योजना, उज्जवला, सौभाग्, मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाएं चलाकर 140 करोड़ देशवासियों को फायदा पहुंचाया।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की कार्य कुशलता से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उनके नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 2024 में बदायूं लोकसभा में पुनः कमल खिलेगा। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा डबल इंजन सरकार से देश व प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक ने कहा भाजपा जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद से हटकर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, भाजपा जिला महामंत्री शारदाकान्त शर्मा, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, डीके भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, आरएस पाल, पूनम यादव, राजेश यादव, धीरज पटेल आदि मौजूद रहे।

रदेश अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत "संपर्क से समर्थन अभियान" के तहत शहर के व्यापारी ज्योति मेंदीरत्ता, डॉ. संतोख सिंह, व्यवसायी नितिन अग्रवाल और साहित्यकार अक्षत अशेष के घर पहुंचकर मोदी सरकार की 9 साल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की।

संबंधित समाचार