हरदोई: राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में हुआ विधिक जागरूकता शिविर, निरीक्षण कर ली गई जानकारी
हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश और जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के सरंक्षण व अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण व बच्चो के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
अपर जिला जज ने बच्चो के अधिकारों के बारे में किशोरो को अवगत कराया गया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी ली। अपर जिला जज ने किशोरो को जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना की गई है जिससे ऐसे किशोर जो अपना अधिवक्ता स्वयं करने में आर्थिक रूप से असमर्थ है उनके मुकदमे की निःशुल्क पैरवी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चीफ, डिप्टी व दो असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति की गई है।
अपर जिला जज ने अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण गृह को निर्देशित किया गया कि किशोरो की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा उनको अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण गृह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी अशोक कुमार, राधा त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, सत्यभामा, सत्यकिशोर,सिराज, गोविंद सिंह, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज : गंगा एक्स्प्रेस-वे के निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, समय से पूर्ण करने का दिया निर्देश
