रामपुर : रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव दीनपुर में हुआ हादसा

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में एक किसान की खेत जोतते समय रोटा वेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण आनन-फानन में खेत की ओर दौड़ पड़े। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
      
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव दीनपुर निवासी 40 साल का गेंदालाल पुत्र मुकंद राम खेती करके अपने परिवार को पालता था। धान की रोपाई के लिए वह ट्रैक्टर में रोटावेटर जोड़कर घर से खेत जोत कर धान के लिए तैयार करने के लिए दोपहर में घर से निकला था। इस दौरान खेत जोतते समय गेंदनलाल को अचानक चक्कर आ गया। जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।

 ट्रैक्टर के साथ में चल रहे रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने देखा तो जानकारी गांव में दी। परिजनों ने किसी तरह मृतक गेंदालाल के शव को रोटावेटर से निकाला। गेंदालाल की मौत से परिवार के लोगों का बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- ब्रिटेन के पूर्व शिक्षक ने बच्चों के यौन उत्पीड़न का अपराध किया स्वीकार

संबंधित समाचार