आज का राशिफल। 23 जून, 2023
मेष
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर भ्रमित रहेंगे। शाम के समय घर में मित्रगण आ सकते हैं। नसों में खिंचाव के कारण दर्द हो सकता है।
वृष
आज व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बाहर का भोजन करने से बचें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की सजावट में आप काफी ध्यान देंगे।
मिथुन
आज दिन की शुरुआत थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। अधूरे कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
कर्क
आज शत्रुओं की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। व्यापार में बड़े अनुबंध करने के लिए दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी।
सिंह
आज विधिक मामलों को लेकर लापरवाही न करें। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।
कन्या
आज अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
तुला
आज आप कम मेहनत के बावजूद उत्तम परिणाम प्राप्त कर लेंगे। विदेशी कंपनियों से आपको जॉब मिल सकती है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन बहुत रसमय रहेगा।
वृश्चिक
आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ आप बहुत अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता की आज्ञा लेकर ही नए काम शुरू करें।
धनु
आज आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी चाहिए। आप लोगों के छिपे हुए मनोभावों को समझ लेंगे। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में नयापन बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। कला और साहित्य के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ेगी।
कुंभ
आज जॉब में बदलाव की संभावना बन रही है। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी आपकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
मीन
आज आपका दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। माता-पिता के साथ अनबन दूर होगी। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
