Kanpur News: कर्नलगंज में तीन बोरियों में मिले थे शव, अब तक नहीं हुआ खुलासा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
कानपुर मे क्राइम ब्रांच बोरियों में मिले शव मामले की जांच क्राइम ब्रांच भी करेगी।
कानपुर मे क्राइम ब्रांच बोरियों में मिले शव मामले की जांच क्राइम ब्रांच भी करेगी। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो को उठाया। लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
कानपुर, अमृत विचार। लाल इमली के पीछे वाली गली में तीन बोरियों में मिले शव की जांच में क्राइम ब्रांच को शामिल किया गया है। शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को उठाया था, लेकिन उनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। अभी तक शव की शिनाख्त न होने से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस अब शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है।
कर्नलगंज में लालइमली के पीछे जाने वाली गली से शनिवार की सुबह तीन बोरियों में भरा एक शव बरामद हुआ था। पुलिस अब तक दो दर्जन से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। जिसमें पुलिस को एक ई-रिक्शा बोरियों को लाते हुए दिखा है। ई-रिक्शा में दो युवक भी बैठे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन फुटेज साफ न होने की वजह से उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे है। अब पुलिस अन्य सीसी कैमरों को खंगाल रही है।
साथ ही मोबाइल टॉवर डाटा फिल्टरेशन से 250 से ज्यादा मोबाइल नंबरों को जुटाया है। अब पुलिस इन नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को भी उठाया था, लेकिन उनके कुछ न मिलने पर छोड़ दिया गया। अब क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। क्राइम ब्रांच नए सिरे से फुटेज को देख रही है।
