मैनपुरी: जमीनी विवाद कार सवार हमलावरों ने किसान को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में हुए जानलेवा हमले में घायल किसान की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार बिछवां थानाक्षेत्र के नेकपुरा गांव के किसान कश्मीर सिंह और उसके पुत्र अश्वनी पर जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया।

बताया जा रहा है कि हमलावर कार में सवार होकर आये थे और उन्होंने कश्मीर सिंह को गांव के बाहर ही घेरकर उस पर लाठी डंडों से हमला किया। घटना में मृतक किसान कश्मीर सिंह का पुत्र अश्वनी घायल हुआ है। घायल ने पुलिस को बयान दिया है। घटना की तहरीर दी गयी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रामपाल, नरेंद्र रामखिलाड़ी व सुभाष के विरुद्ध अश्वनी ने रिपोर्ट लिखाई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पति-पत्नी को महंगी पड़ी चाय की चुस्की, बदमाश ले उड़े 60 हजार, पुलिस बोली लूट तो नहीं

संबंधित समाचार