हरदोई: सवायजपुर में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष- मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री, सपा पर लगाया यह बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हरदोई/सवायजपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी विगुल फूँक दिया है। शुक्रवार को सवायजपुर के फूलबगिया मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा ने एक विशाल  जनसभा को सम्बोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा परिवाद कि पार्टी है समाजवादी सरकार मे समाजवादी गुंडे थाने और तहसील में गुंडागर्दी करते थे कलेक्टर कि कुर्सी पर बैठकर जिला चलाते थे। भाजपा सरकार मे सुशासन कि गंगा बह रही हमारी सरकार सबका साथ सबका सबका विश्वास के तर्ज पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार हमारे त्यौहारों पर डीजे आदि के बजाने पर रोक लगाती थी, लेकिन आज हमारी सरकार में काँवरिया डीजे पर थिरकते  हुए जाते  है। उन्होंने कहा जनवरी तक भगवान  राम अपने भव्य मंदिर मे होंगें ये सब भाजपा सरकार मे ही सम्भव है। वहीं अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा विपक्ष चाहे  जितना एकजुट हो जाये कुछ नहीं होगा जनता ने नरेंद्र मोदी को 2024 मे फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर लिया।

इसी क्रम राजयसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा हरदोई  मे ज़ब तक हम विपक्ष में रहे तब तक ही विपक्ष रहा जब से हम भाजपा में हैं तब से पूरा हरदोई भाजपा मय हो गया। इसी क्रम मे उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, राज्य सभा सांसद  अशोक वाजपेयी ने भी पार्टी की योजनाओं को विस्तार से बताया। वहीं सबायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा पिछले लोकसभा चुनाव मे सवायजपुर विधानसभा से सांसद जय प्रकाश रावत बड़े अंतर से जीत कर गये थे इस बार सवायजपुर विधानसभा से रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर भेजेंगें। 

कार्यक्रम समापन के बाद भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ भाजपा के तमाम नेताओं ने विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के आवास पर भोजन किया। इस मौके पर राज्य आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक आशीष  सिंह आशु, विधायक श्यामप्रकाश, धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, दीपाशु  सिंह, रजनीश त्रिपाठी, सर्वेश सिंह प्रतिनिधि डायरेक्ट गन्ना समिति रूपापुर, श्याम  सिंह, अमित गुप्ता, समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ नगर निगम बिना लाइसेंस श्वान पालने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना

संबंधित समाचार