हल्द्वानी: काम में व्यस्त थे घरवाले, चोर ले उड़ा माल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवार घर में काम कर रहा था और तभी घर में घुसे चोर नजर बचाकर माल समेटकर फरार हो गए। पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंच दिया। 
 

बनभूलपुरा पुलिस की तहरीर में केसरवानी कॉप्लेक्स बरेली रोड निवासी आकाश केसरवानी पुत्र दशरथ लाल केसरवानी ने बताया कि बीती 22 जून की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी दुकान पर थे। घर की महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त थीं। इसी दौरान कोई अंदर घुसा और दो सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया।

पुलिस ने इस मामले में सावरी मस्जिद वार्ड नंबर 34 निवासी इमरान पुत्र तनवीर आलम को इन्द्रानगर फाटक के पास खंडहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल हरीश रावत व कां. मो. अतहर थे।

संबंधित समाचार