Mahoba में आफत बनकर आई बारिश, जलभराव के चलते 42 घर गिरे, जिला प्रशासन ने की मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में बारिश आफत बनकर आई।

महोबा के बम्हौरी बेलदारन गांव में बारिश ने तबाही मचाई। बारिश में जलभराव होने से 42 घर गिराए गए। जिला प्रशासन की समूची टीम ने गांव पहुंचकर तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई।

महोबा, अमृत विचार। जिले में गुरूवार को हुई झमाझम बारिश के चलते जहां तमाम मकान धराशयी हो गये। कच्चे मार्ग कट जाने से अवागमन ठप हो गया। वही विकासखण्ड चरखारी के ग्राम बम्हौरी बेलदारन में बारिश ने तबाही मचा दी। जिससे समूचे गांव में जलभराव के चलते 42 घर गिर गये। घरो में भरे पानी  को निकालने के लिये जिला प्रशासन ने नगर पालिका और जिला पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों की टीमें और जेसीबी मशीने लगाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। इतना ही नही जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर जाकर अपनी देखरेख में राहत कार्य शुरू कराया।

गौरतलब है कि ग्राम बम्हौरी बेलदारन में बारिश का पानी भर जाने से पूरा गांव जलमग्न हो गया। एक के बाद एक घरो का गिरना शुरू हुआ जोर रूक रूक कर दिनभर चलता रहा। शाम तक 42 घर गिर गये। जबकि तमाम घरों में पानी भर गया। पानी भर जाने से घर की गृहस्थी के आलावा खानदान की सामग्री भी बर्बाद हो गई। जिससे लोगो के घरों में चूल्हे तक नही जले। बारिश से मची तवाही के बाद गांव में लोगों ने स्कूलों और इधर उधर पहुंचकर डेरा जमाया।

गांव की तबाही सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मनोज कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबैर अहमद, उपजिलाधिकारी स्वेता पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन, मुख्य चिकित्साधिकारी डीके गर्ग सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गये। जहां पर ग्रमीणों की समस्यायें सुनी और उन्हे तत्काल राहत पहुंचाई गई। प्रभवित लोगो के लिये जिला पंचायात भवन में ठहरने व खाने का प्रबंध किया गया।

संबंधित समाचार