Kanpur: विवाद के बाद पत्नी ने कुछ ऐसा किया हर कोई रह गया दंग, ब्लेड से पति के गुप्तांग को काटने की कोशिश, फिर हुआ ये सब
कानपुर में पत्नी ने पति का गुप्तांग काटने की कोशिश।
कानपुर के गुजैनी थानाक्षेत्र में पति ने पत्नी के गुप्तांग काटने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी फरार हो गई।
कानपुर, अमृत विचार। अक्सर आपने पति-पत्नी के बीच में विवाद की बात तो सुनी होगी। लेकिन गुजैनी थानाक्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने कुछ ऐसा किया की हर कोई हैरान रह गया। पत्नी ने सोते वक्त पति के गुप्तांग को ब्लेड से काटने की कोशिश की। इस पर पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
बर्रा-8 कच्ची बस्ती वरुण विहार निवासी युवक सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि 14 जून को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ही सोने चला गया। इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड से गुप्तांग काटने की कोशिश की। हो-हल्ला सुन पत्नी मौके से फरार हो गई। पत्नी की इज्जत और शर्म के पीछे पति करीब एक सप्ताह तक घटना को दबाए रहा।
इसके बाद पति ने गुजैनी थाने में तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। गुजैनी थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि पीड़ित पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
