मंत्रिमंडल ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर व्यक्त किया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज यहां बैठक हुई जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुखर्जी का सोमवार को बीमारी के कारण सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में निधन हो गया था। मंत्रिमंडल ने बैठक …

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज यहां बैठक हुई जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुखर्जी का सोमवार को बीमारी के कारण सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में निधन हो गया था। मंत्रिमंडल ने बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया।

प्रस्ताव में कहा गया है, “मंत्रिमंडल पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। उनके निधन से देश ने एक विशिष्ट नेता और असाधारण सांसद खो दिया है। प्रणब मुखर्जी ने देश के 13 वें राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया और उन्हें शासन का असाधारण अनुभव हासिल था। उन्होंने विदेश, रक्षा, वाणिज्य और वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के छोटे से गांव मिराती में 11 दिसम्बर 1935 को जन्में प्रणब मुखर्जी ने कोलकाता विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर तथा विधि में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने कालेज शिक्षक और पत्रकार के तौर पर अपने पेशेवर जीवन की शुरूआत की। उनके पिता के राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान से प्रेरित होकर प्रणब मुखर्जी ने 1969 में राज्यसभा के लिए चुने जाने के साथ ही पूरी तरह सार्वजनिक जीवन की शुरूआत की।”

संबंधित समाचार