बाराबंकी : घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी, अमृत विचार। घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग के सिर पर हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आनन फानन उसे सीएससी ले गई। चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल गांव की है। यहां के निवासी बाल शरण जायसवाल 65 परिवार से अलग रहता था। शुक्रवार की शाम खाना बनाने और खाने के बाद वह घर के बाहर सोने चला गया। इसी दौरान उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे सीएससी त्रिवेदीगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। जहां ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
एसपी दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया परिवार से अलग रहने वाला बुजुर्ग शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान गांव के ही राशिद नामक व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर जिससे वह घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई । इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वही आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। आरोपी नशे का आदी है।
ये भी पढ़ें -मैनपुरी में छह रिश्तेदारों की हत्या कर युवक ने किया Suicide
