लखनऊ : शराब पार्टी में दोस्त बना दुश्मन, साथी का किया मर्डर
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सुगामाऊ में शुक्रवार देर रात शराब पीने के दौरान विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुगामाऊ के रहने वाले 22 वर्षीय नीरज त्रिवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में छुट्टन नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ने सुगामाऊ में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान छुट्टन और नीरज त्रिवेदी के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा बढ़ने पर छुट्टन ने नीरज त्रिवेदी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
