लखनऊ: दलित अत्याचार के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की एससी-एसटी विंग ने गांधी प्रतिमा पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने रायबरेली में लालगंज पुलिस की कस्टडी में बेरहमी से पिटाई से अनुसूचित जाति के युवक की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की एससी-एसटी विंग ने गांधी प्रतिमा पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने रायबरेली में लालगंज पुलिस की कस्टडी में बेरहमी से पिटाई से अनुसूचित जाति के युवक की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। तीखी नोकझोंक के बीच पुलिस को कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

संबंधित समाचार