सीतापुर: भीषण गर्मी और उमस के बीच कल बिजली से वंचित रहेंगे हजारों लोग, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी और उमस के चलते जिले में बिजली की मांग में भारी इजाफा लगातार देखने को मिल रहा है जिसके चलते बिजली उपकरण और तार के साथ ट्रांसफॉर्म फुंकने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने के लिए बिजली विभाग द्वारा कंदुनि में 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। 

अधिशासी अभियन्ता विद्युत पारेषण खण्ड उप्र पावर ट्रान्समिशन कार्पो. लि. डीसी दीक्षित ने बताया कि इस खण्ड के अन्तर्गत जनहित में जनपद सीतापुर में विद्युत की ओवरलोडिंग को समाप्त करनें हेतु 220 केवी उपकेन्द्र कन्दुनी का निर्माण कराया जा रहा है जिससे सम्वन्धित 132 केवी सिधौली-महमूदाबाद लाइन के द्वितीय सर्किट के स्ट्रिगिंग तथा जम्परिंग का कार्य रविवार 25 जून को को प्रातः 09.00 बजे से 12.30 बजे तक शटडाउन लेकर कराया जाना प्रस्तावित है।

इस शटडाउन अवधि में 132 केवी उपकेन्द्र महमूदाबाद से पोषित होनें वाले 33के0वी0 फीडर क्रमशः 33के०वी० महमूदाबाद तहसील, 33केवी महमूदाबाद ग्रामीण, 33केवी पैंतेपुर, 33केवी देवरिया, 33केवी रामपुर मथुरा एवं 33केवी पोखराकलॉ इत्यादि फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: अधिवक्ता से फोन पर गाली-गलौज करने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज

 

संबंधित समाचार