प्रयागराज : शहर के 24 परिषदीय विद्यालयों को बनाया जायेगा स्मार्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के 24 परिषदीय स्कूलों को 26 जून तक स्मार्ट विद्यालय बना दिया जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस सत्र में जब स्कूल खुलेगा तो इन विद्यालयों की सूरत भी बदली जाएगी। व्यवस्था भी परिवर्तन भी किया जाएगा।  स्मार्ट सिटी की टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया।

टीम ने बीेएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय साउथ मलाका, हीवेट रोड, मुठ्‌ठीगंज, नया कटरा-2 समेत 13 विद्यालयाें में पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की। इस संदर्भ में गुणवत्ता नियंत्रक प्रो. बृज कुमार ने निर्देश दिए। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 13 विद्यालयों को पूर्णतया ध्वस्त करके आधुनिक सुविधाओं से लैस नई बिल्डिंग बनाने के लिए लगभग 52 करोड़ रुपये एवं 24 विद्यालयों के रिनोवेशन के लिए लगभग 8 करोड़ की धनराशि स्मार्ट सिटी के द्वारा दी गई है।

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालयों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसमें कोई गड़बड़ी न होने पाये। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के बाद और परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाया जायेगा जिससे कि बच्चों के शिक्षण में कोई परेशानी न होने पाये।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : लड़की के पिता की बात प्रेमी को लगी नागवार, कर दी हत्या

संबंधित समाचार