पत्नी की चप्पल उतरवाना डीआरएम को नागवार गुजरा, हॉस्पिटल असिस्टेंट को चेंबर में किया निर्वस्त्र, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनवाद। डीआरएम की पत्नी की चप्पल उतरवाना रेल कर्मचारी को भारी पड़ गया। इस बात के लिए उसे डीआरएम के चेंबर में ही निर्वस्त्र कर बाहर भेजा गया। बता दें धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा की पत्नी रेलवे अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराने आई थी।

उनके चेंबर के बाहर खड़े अस्पताल सहायक बसंत उपाध्याय ने डीआरएम की पत्नी को नहीं पहचाना और उन्हें चप्पल खोल कर अंदर जाने को कहा। कर्मचारी की यही बात मैडम को नागवार गुजरी। वापस लौट कर उन्होंने डीआरएम को मामले की जानकारी दी। वहीं कुछ देर बाद रेलवे अस्पताल के सीएमएस को फोन आया। वह नीचे उतरे और रेल कर्मचारी को साथ लेकर डीआरएम कार्यालय चले गए। 

कर्मचारी का कहना है कि डीआरएम चेंबर में ले जाकर उन्हें डांट फटकार लगाई गई और चार्जशीट की धमकी की दी गई। वहीं बाद में डीआरएम के चेंबर में ही उनके सारे कपड़े उतरवा लिए गए और उन्हें चेंबर से बाहर निकाल दिया गया। जिस कारण निर्वस्त्र अवस्था में ही उन्हें घर लौटना पड़ा। वहीं इस घटना के बाद रेल कर्मचारी अवसाद में चला गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया। अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। सभी अस्पताल के गेट पर बैठकर नारेबाजी की। 

वहीं इस मामले के बाद रेल कर्मचारियों के काम ठप कर देने से ओपीडी समेत अस्पताल की सभी सेवाएं ठप हो गई हैं। उन्हें समझाने के लिए एडीआरएम ऑपरेशन आशीष झा और सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार अस्पताल पहुंचे हैं। मामला डीआरएम की पत्नी से जुड़े होने के कारण अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- सोशल मीडिया पर बच्चों को गुमराह करने वाली सामग्री डालना पड़ेगी भारी, सरकार ने दी चेतावनी 

 

संबंधित समाचार