रामपुर: आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में नहीं हो सकी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब इस मामले में 27 जून को होगी अगली तारीख

रामपुर, अमृत विचार। आजम खां के शहजादनगर के भड़काऊ भाषण मामले में शनिवार को दोनों पक्षों की बहस नहीं हो सकी। अब इस मामले में 27 जून को सुनवाई होना है। 
      
सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले विभिन्न थानों में पंजीकृत हुए थे। इनमें एक मामला शहजादनगर थाने में भी दर्ज हुआ था।

 जिसमें पुलिस ने विवचेना करने के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी। शनिवार को इस मामले में दोनों पक्षों की बहस होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि अब इस मामले में 27 जून को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : 6 साल की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार विवाहिता, सैफनी थाना क्षेत्र के गांव की घटना

संबंधित समाचार